Amazon

Monday, June 29, 2020

लॉकडाउन में 1 लाख की दवाएं बांटीं, अब लोगों को दवा सस्ती उपलब्ध कराने को सिविल अस्पताल के पास ‘श्री गुरु नानक देव जी का मोदीखाना’ खोलेंग

सिविल अस्पताल व शहर के अन्य अस्पतालों में आने वाले जरूरतमंद मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। शहर में सिविल अस्पताल के पास श्री गुरु नानक देव जी का मोदी खाना नाम से सस्ती दवाइयों की दुकान जल्द ही खोली जाएगी। शहर के कई समाजसेवी लोगों ने मिलकर यह फैसला किया है। लॉकडाउन के दौरान दवाइयों का लंगर लगाने वाले अग्रवाल समाज के लोगों व उनके अन्य सहयोगियों की तरफ से यह दुकान खोली जाएगी। जो अगले महीने जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते यह दुकान शुरू होगी।

एडवोकेट दीपक राय जिंदल, समाजसेवी जिम्मी जोशी, सतीश कुमार ने बताया कि शहर में सस्ती दवाइयों की दुकान की बहुत लंबे समय से मांग चल रही है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल बरनाला में हर रोज 1000 से लेकर 1500 तक मरीज दवाई लेने आते हैं। जिन्हें कुछ दवाई सिविल अस्पताल के अंदर से मिल जाती है। कुछ दवाइयों ने बाहर से ही लेनी पड़ती है। बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनके पास रुपए नहीं होती। सिर्फ रुपए के अभाव से ही वह दवाई नहीं खरीद सकते।

कुछ दवाइयों के विक्रेता दुकानदार अपने स्तर पर लोगों को कई बार कम कीमत पर दवाई दे भी देते हैं। लेकिन उनके लिए हर बार ऐसा करना संभव नहीं होता। जिसके चलते जरूरतमंद व्यक्ति दवा नहीं ले पाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शहर में सिविल अस्पताल के पास एक दवा की दुकान खोली जाएगी। उसी रेट पर दवा मुहैया करवाई जाएंगी। जिस रेट पर फैक्ट्री से आती है। साथ ही लोगों को मुफ्त दवा देने के लिए एक विशेष फंड बनाया जाएगा। जिसमें में से जरूरतमंदों को दवा मिलेगी। चाहे कोई भी वहां से दवा ले सकता है। इसके लिए शहर के करीब एक दर्जन समाजसेवी संस्थाओं से मिलकर तैयारियां शुरू हो गई है।

दुकान के लिए जगह देने को कई लोगों ने की पेशकश : दीपक राय

एडवोकेट दीपक राय जिंदल ने बताया कि उन्हें रामबाग रोड, कच्चा कॉलेज रोड, पक्का कॉलेज रोड व अनाज मंडी के पास मुफ्त में दवाइयों की दुकान खोलने के लिए जगह देने की कुछ लोगों ने पेशकश की है। वह विभिन्न संगठनों से बातचीत कर रहे हैं। उनके पास में डेढ़ लाख रुपए का फंड है, जिससे काम शुरू हो जाएगा।

हमें दवा लाने व देने का तुजुर्बा है, वेतन पर ट्रेंड स्टाफ रखकर देंगे सेवा : मोनू गोयल

व्यापार मंडल के प्रधान अनिल बांसल नाणा, वाइस प्रधान मोनू गोयल व कपिल दादू ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जब लोगों के पास अपने जीवन निर्वाह करने के लिए रुपए नहीं थे। तब अग्रवाल समाज व अन्य सहयोगियों की सहायता से उन्होंने 3 मई व 15 मई को दवा का मुफ्त लंगर लगाया था। 3 मई को उन्होंने सिविल अस्पताल के गेट पर लंगर लगाया। यहां पर उन्होंने 30 से 35 हजार की दवाइयां मुफ्त बांटी। कुछ लोगों के विरोध का सामना भी उन्हें करना पड़ा। जिसमें गुपचुप तरीके से प्रशासन ने भी उनका साथ दिया। दूसरा लंगर उन्होंने 15 मई को पुलिस स्टेशन थाना सदर के अंदर लगाया। जो सिविल अस्पताल के पास ही है। वहां से उन्होंने करीब 70 हजार की दवाइयां मुफ्त दी। उनका हौसला अफजाई करने हलके के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर व जिला पुलिस मुखी संदीप गोयल पहुंचे थे। कहा कि उनके पास दवा लाने व देने का तुजुर्बा है। साथ ही उनके पास ट्रेंड स्टाफ भी है। जिसे वह वेतन पर व सेवा के तौर पर रख सकते हैं। इसलिए यह दवाइयों की दुकान खोली जाएगी।

हर रोज 1000 लोगों को होगा फायदा, बहुत कम लोग ले पाते हैं पूरी दवा : कपिल दादू

समाजसेवी कपिल दादू के अनुसार इस दवा की दुकान से हर रोज करीब 1000 लोगों को फायदा होगा। करीब 1500 ओपीडी की पर्ची सिर्फ सिविल अस्पताल बरनाला में बनती है। इसके साथ ही शहर में कई प्राइवेट हॉस्पिटल हैं और बहुत से लोग अपने स्तर पर थोड़ी बहुत तकलीफ की दवाइयां लेते हैं। अगर जरूरतमंदों के लिए कंट्रोल रेट दवाइयों की दुकान खोली जाए तो वह आराम से दवाइयां ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15 मई को लगाए गए लंगर में दवा देते हुए सेवादार। (फाइल फोटो)

https://ift.tt/3gd7AmB
June 29, 2020 at 04:59AM

No comments:

Post a Comment