Amazon

Sunday, June 28, 2020

डीजल की कीमत बढ़ने से किसानों को खेती पर 6.5 करोड़ रुपए अधिक खर्च करना हाेगा

धान की बिजाई की सरकारी तारीख 10 जून घोषित की गई थी। 10 जून से लेकर 27 जून तक डीजल की कीमतें में करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। खेतों में इन दिनों सबसे अधिक डीजल की खपत होने के चलते आने वाले दिनों में जिले के किसानों को करीब 6.5 करोड़ रुपए का अधिक चुना लगने वाला है। किसानों ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह अपना वेट व एक्साइज ड्यूटी इससे कम करें। जिससे किसानों को चूना न लगे। पेट्रोल पंप एचपी काशीराम पेट्रोल पंप के मालिक बसंत गोयल ने बताया कि 10 जून को डीजल का रेट 65.50 पैसे था जबकि अब 74 रुपए हो गया है।

जिले में इस बार 2 लाख एकड़ भूमि पर हुई धान की पारंपरिक बिजाई एक एकड़ पर 70 से 80 लीटर डीजल की खपत करता है ट्रैक्टर
जिले में इस बार करीब 2 लाख एकड़ जमीन पर धान की पारंपरिक तरीके से बिजाई की गई की जा रही है। अभी 1 लाख एकड़ में बिजाई बाकी है। किसानों के अनुसार 1 एकड़ में लगभग 70 से 80 लीटर तेल की खपत ट्रैक्टर इन दिनों में करता है। गेहूं की कटाई के बाद धान की बिजाई तक खेत मे एक जगह करीब 20-25 बार जमीन पर ट्रैक्टर चलाना पड़ता है। फिर धान की बिजाई होती है। जिसमें भारी मात्रा में डीजल की खपत होती है। किसान अवतार सिंह ने बताया कि धान की कटाई के बाद दो बार खेत में सफाई करने के लिए ट्रैक्टर चलाना पड़ता है। उसके बाद कंप्यूटर कराह से उसे सीधा किया जाता है। इसके बाद खेत में पानी छोड़ कर 15 से 20 बार ट्रैक्टर को घुमाना पड़ता है। े प्रोसेस में करीब 10 बार में ट्रैक्टर चलाया जाता है। जिसमें करीब 70 से 80 लीटर एवरेज एक ट्रैक्टर डीजल की खपत करता है। 1 एकड़ में किसानों को करीब 600 से ₹700 की चपत लग रही है।

केंद्र व प्रदेश सरकार लूट रहे हैं : दर्शन सिंह
किसान नेता दर्शन सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें किसानों को लूटने में लगी हुई है। केंद्र सरकार व तेल कंपनियों ने साजिश के तहत इन दिनों में तेल के रेट बढ़ाएं हैं। जबकि प्रदेश सरकार भी का भी रेट बढ़ने के साथ वैट में हिस्सा बढ़ जाता है। अगर प्रदेश सरकार को इतनी चिंता है तो वह अपने वैट का हिस्सा तेल की बढ़ती कीमतों के साथ न बढ़ाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2Aamj25
June 28, 2020 at 05:12AM

No comments:

Post a Comment