Amazon

Sunday, June 28, 2020

पंचायत विभाग ने 24 एकड़ जमीन का कब्जा छुड़वाया, लोग बोले- जमीन में बुजुर्गों के समय से कर रहे हैं खेती

नजदीकी गांव मानगढ़ रकाली मे पंचायत विभाग ने 24 एकड़ जमीन का कब्जा छुड़वाया और निशानदेही के बाद पत्थर लगा दिए गए। जमीन पर गांव मानगढ़ रकली और नजदीक लगते गांव महतोता के व्यक्तियों ने लंबे समय से कब्जा कर रखा था। उधर गांव निवासियों ने कहा कि वह अपने बुजुर्गों के समय से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं।

सरकारी अधिकारियों ने बिना नोटिस दिए जमीन खाली करने के आदेश जारी कर दिए। बीडीपीओ प्रनीत कौर ने बताया कि पंचायत लैंड जिला रोपड़ के जारी किए गए आदेशों अनुसार इस गांव की शामलाट की जमीन खाली करवाई गई है। इस जमीन पर लंबे समय से गांव मानगढ़ रकली और नजदीक लगते गांव महतोता के व्यक्तियों ने 24 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे किए हुए थे। निशानदेही के बाद पक्के तौर से पत्थर लगा दिए गए हैं। जमीन को किराए पर देकर इसका जो पैसा मिलेगा उसको गांव के विकास के लिए खर्च किया जाएगा। इस मौके तहसीलदार सुशील कुमार, चमकौर साहिब पंचायत अफसर सिमरनजीत सिंह, पंचायत सचिव मोहन सिंह, सरपंच कुलविंदर कौर, पंच जरनैल सिंह, थाना चमकौर साहिब एसएचओ गुरसेवक सिंह, डल्ला पुलिस चौकी इंचार्ज और भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थी।
उधर, गांव मानगढ़ रकली और गांव महतोता के गुरजीत सिंह, हरवंश सिंह, शीतल सिंह, जगत सिंह, शांत सिंह, हरजीत सिंह, अमर सिंह, बलदेव सिंह, उजागर सिंह, अमरीक सिंह, मलकीत सिंह, लखविंदर सिंह, केसर सिंह, जीता सिंह, मक्खन सिंह, दर्शन सिंह, चरण सिंह, हरजीत सिंह, प्रेम सिंह ने बताया कि उनके बुजुर्ग लंबे समय से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं। जमीन खाली करने के लिए सरकारी अधिकारियों ने कोई नोटिस नहीं दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जमीन का कब्जा छुड़वाने के लिए मौके पर पहुंचे सरकारी अधिकारी।

https://ift.tt/3dGJrms
June 28, 2020 at 05:02AM

No comments:

Post a Comment