मजीठा रोड स्थित नेहरू काॅलोनी में 1 साल पहले ब्याह कर आई डॉ. सिमरन (28) की मौत के बाद इंसाफ की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने मजीठा रोड खंडे वाला चौक पर धरना देकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर भी रिश्वत लेकर आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए गए।
परिवार ने कहा कि पुलिस की आरोपियों के साथ तस्वीरें भी हैं, जिसमें वह उनसे पैसे लेते थे। मां फूला राना का कहना था कि बेटी डॉ. सिमरन को दहेज की खातिर ससुरालिए परेशान करते थे। बेटी ने मानसिक परेशानी के चलते 17 मई को जहरीला टीका लगा लिया और उसने 2 दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने 3 दिन तक एफआईआर रजिस्टर नहीं की। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो पर्चा दर्ज हुअा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों संग पुलिस मिली है, जबकि 1 माह बाद बेटी के कातिल खुलेआम घूम रहे हैं।
मृतका के भाई ने तस्वीरें दिखाकर कहा कि उनके पास ऐसी वीडियो है जिसमें बहन के ससुराल का एक मेंबर पुलिस कर्मी को पैसे दे रहा है। उन्होंने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कातिलों को गिरफ्तार किया जाए। रिश्वत लेने वाले पुलिस कर्मचारियों को भी नौकरी से बर्खास्त किया जाए।
एसीपी नॉर्थ सर्बजीत सिंह बाजवा ने कहा कि मृतक के पति को पकड़ लिया गया है और सास-ससुर की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। वहीं, पीड़ित परिवार को आईओ पर जांच का विश्वास नहीं था। बाद में जांच बदलकर थाना सदर के प्रभारी प्रवीण कुमार को दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ZcStTk
June 25, 2020 at 04:51AM
No comments:
Post a Comment