Amazon

Tuesday, June 30, 2020

वालंटियर की टी-शर्ट सिर्फ पुलिस लाइन में उपलब्ध, बड़ा सवाल : फिर लुटेरों के पास कहां से आई ये टी-शर्ट

अटारी में कोका कोला की एजेंसी चलाने वाले जसविंदर सिंह के घर सोमवार सुबह लूटपाट करने वाले 7 लुटेरों में से जो 4 घर के अंदर गए, उनमें से दो पुलिस ड्रेस में थे जबकि बाकी 2 ने पुलिस के साथ काम कर रहे वालंटियर की वर्दी पहन रखी थी।

कोरोना संक्रमण के दौर में पुलिस का बोझ कम करने के लिए दो महीने पहले पंजाबभर में वालंटियर भर्ती किए गए थे। इनके लिए बाकायदा ड्रेस कोड है। उन्हें आसमानी कलर की टी-शर्ट, जिस पर पंजाब पुलिस का लोगो बना है, पहननी होती है।

यह टी-शर्ट केवल पुलिस लाइन में मिलती है और संबंधित थाने का एसएचओअपने एरिया के वालंटियर को टी-शर्ट देता है। पंजाब पुलिस के लोगो वाली ऐसी टी-शर्ट मार्केट में नहीं मिलती।

ऐसे में सवाल है कि दो लुटेरों के पास ये टी-शर्ट कहां से आईं? कहीं घटना में कोई वालंटियर शामिल तो नहीं है? लुटेरों को पता था कि जसविंदर सिंह के पास स्कॉर्पियो गाड़ी है इसलिए उन्होंने इसी गाड़ी से एक्सीडेंट की बात कही। यानि लुटेरे होमवर्क करके आए थे।

सफेद कार और बुलेट बाइक पर आए थे लुटेरे, सीसी फुटेज से मिले दोनों के रजिस्ट्रेशन नंबर

सातों लुटेरे सफेद कार और बुलेट मोटरसाइकिल पर आए थे और वारदात के बाद इन्हीं पर भाग गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने जब जसविंदर सिंह के घर के बाहर और आसपास लगे क्लोज सर्किट (सीसी) कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें दोनों व्हीकल नजर आए।

इसके बाद पुलिस दोनों व्हीकल के नंबर की पहचान कर आरटीए से डिटेल निकलवाने में जुट गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसी फुटेज में लुटेरों के चेहरे साफ नहीं दिख दे रहे क्योंकि गाड़ी से उतरते ही वह घर के अंदर चले गए मगर दोनों व्हीकल कई देर तक सड़क पर खड़े रहे इसलिए उनके नंबर क्लियर आए हैं।

घरिंडा थाना पुलिस ने जसविंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी विक्रांत शर्मा ने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के अलावा हाईवे पर जहां-जहां सीसी कैमरे लगे हैं, उनकी फुटेज देख रहे हैं। इसी हाईवे पर टोल प्लाजा भी है। पुलिस पता लगा रही है कि लुटेरों ने टोल क्रॉस किया या नहीं?

पहला प्लान फेल होते देखकर लुटेरों ने निकाल ली थी पिस्टल

जसविंदर सिंह अपने घर में वक्रांगी सेंटर-कम-एटीएम भी चलाते हैं। इसमें कैश वह खुद ही डालते हैं और इसी सेंटर के लिए उन्होंने घर में 7 लाख रुपए रखे हुए थे।

जसविंदर सिंह के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे घर के गेट पर पुलिस की वर्दी पहने 2 युवक पहुंचे और बोले कि उन्हें शक है कि उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी ने 26 जून को एक एक्सीडेंट किया है इसलिए वह कागजात चेक करने आए हैं।

जब उन्होंने पुलिसवालों से कहा कि उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी तो 15 दिन से घर में ही खड़ी है इसलिए उससे एक्सीडेंट होने का सवाल ही नहीं उठता।

ये सुनकर लुटेरों को लगा कि घर में घुसने का उनका पहला प्लान सिरे नहीं चढ़ने वाला तो उन्होंने पिस्टल तान दी और घर के अंदर ले जाकर जसविंदर सिंह, पत्नी, बेटे व बहू के साथ बंधक बना लिया और दो साल के पोते को गन प्वाइंट पर लेकर परिवार से चाबियां ले ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसवाले।

https://ift.tt/3idUAP8
June 30, 2020 at 04:48AM

No comments:

Post a Comment