भारत-तिब्बत सहयोग मंच द्वारा शनिवार को राहों में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंककर चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने तिब्बत बचाओ, चीन भगाओ और चाइना के उत्पादों का बहिष्कार करने आदि के नारे भी लगाए।
इस दौरान मंच की प्रदेश महामंत्री एडवोकेट सोनिया चोपड़ा ने कहा की पिछले दिनों चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर धोखे से हमला करके उन्हें शहीद कर दिया गया था। इसी के रोष स्वरूप सहयोग मंच द्वारा यह रोष प्रदर्शन किया गया है।
इस मौके पर मनदीप चाहल, रमेश चोपड़ा, सुनील शर्मा, सुमन, सिमरनजीत कौर, हरमनप्रीत कौर, विदिशा चोपड़ा, अमित चोपड़ा, सरदारा सिंह, मुलख राज पोपली, राज चोपड़ा, हरीश पोपली, संजय सरोया, सपना, सतपाल सरोया, हरप्रीत विरक, सरबजीत, बलबीर कौर आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2VpF4WE
June 28, 2020 at 05:06AM
No comments:
Post a Comment