नगर निगम शहर में स्थित 5 माडयुलर, 14 पब्लिक और 2 कम्युनिटी टायलेट्स का एग्रीमेंट खत्म होने के बाद अब उस जगह पर कब्जा लेने की तैयारी में है।
एस्टेट विभाग ने संबंधित टायलेट्स का एग्रीमेंट निकाल कर पड़ताल की तो सामने आया कि इन टायलेट्स का एग्रीमेंट 3 अप्रैल 2018 को हुआ था, जोकि 2 अप्रैल 2020 को खत्म हो चुका है।
इसके बाद एस्टेट विभाग ने निगम कमिश्नर को लिखा है कि शहर में 5 माड्युलर टायलेट्स और 14 पब्लिक टायलेट्स और दो कम्युनिटी टायलेट्स किसी संस्था की तरफ से चलो जारहे हैं।
जिसका एग्रीमेंट 2 अप्रैल 2020 को खत्म हो चुका है। वहीं एस्टेट विभाग की जानकारी के मुताबिक इस संबंध में आगे कोई नया एग्रीमेंट नहीं हुआ है, इसलिए यदि यह टायलेट्स बिना एग्रीमेंट के चल रहे हैं तो इन्हें बंद किया जाए।
वहीं इस संबंधी नए एग्रीमेंट के मुताबिक इन्हें चलाया जाए, यदि इस संबंधी कोई नया एग्रीमेंट नगर निगम की तरफ से किया गया है तो फिर कोई कार्रवाई न की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2BCkD1T
June 25, 2020 at 04:59AM
No comments:
Post a Comment