सीपीआई (एम) की जिला कमेटी की मीटिंग में पार्टी के प्रदेश सचिव सदस्य कामरेड रघुनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। बलवीर सिंह कौलगढ़ की प्रधानगी में सीपीआईएम के दफ्तर में आयोजित मीटिंग कामरेड रघुनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमतों को कोरोना महामारी के समय बहुत ही निर्दयता के साथ बढ़ाई जा रही है।
पिछले करीब 19 दिनों से लगातार हो रही इनकी बढ़ोतरी से हर कोई परेशान है, कोरोना महामारी के चलते युवा बेरोजगार हो रहे हैं। कई लोगों के पास तो रोजी रोटी के साधन भी छिन चुके हैं। ऐसे समय में अकेला पैट्रोल-डीजल की कीमतें बढा कर लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
सरकार के पैट्रोल व डीजल की बढ़ोतरी के खिलाफ 28-29 जून को जिले में विशाल रोष मुजाहरे किए जाएंगे, 3 जुलाई को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर जिले की औद्योगिक केंद्रों व तहसील के हेड क्वार्टरों पर रोष जताया जाएगा। मौके पर कामरेड बलवीर सिंह, राम सिंह नूरपुरी, महां सिंह रौड़ी, प्रेम रक्कड़ ने संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Bgs4vK
June 28, 2020 at 05:05AM
No comments:
Post a Comment