डाक विभाग ने लोगों के आधार कार्ड बनवाने को लेकर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक पब्लिक डीलिंग का काम करने के साथ 1.30 बजे के बाद 4 बजे तक अप्वाइंटमेंट लेकर आने वालों का आधार बनाया जा रहा है।
अभी तक 25 अप्वाइंटमेंट की व्यवस्था की गई है। कार्यालय 2 जून को खुलने के बाद विभाग ने 9 दिन में 242 लोगों के आधार कार्ड बनाए थे, लेकिन अगले 15 दिन में 1420 लोगों के आधार बनाए गए।
सुपरिंटेंडेंट डाक विभाग कुलवंत सिंह ने बताया कि अप्वाइंटमेंट लेकर करीब 250 तक लोगों ने आधार बनवाए हैं। उन्होंने बताया कि डाकघर खुलने के दौरान भीड़ महज 110 तक ही होती थी, लेकिन अब संख्या 250 तक हो जा रही है।
गांधी बाजार, गोल्डन टेंपल, छेहर्टा, जीएनडीयू और तरनतारन डाकघरों में आधार का काम लोग सोमवार से करा सकेंगे। सीनियर सुपरिंटेंडेंट हरिमोहन ने बताया कि लोगों को आधार बनवाने के लिए दूर-दराज न आना पड़े, इसलिए सभी डाकघरों में नियमों के तहत काम शुरू किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3g4BUzB
June 29, 2020 at 05:11AM
No comments:
Post a Comment