Amazon

Sunday, June 28, 2020

युवक ने स्कूटी सवारों पर किया हमला, केस

थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने एक युवक के बयानों के आधार पर उन पर हमला करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप चौक बलाचौर के पास रहने वाले सूरज राणा ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि वह अपने भाई नवनीत के साथ स्कूटी में तेल डलवाने के लिए घर से निकला था।

इस दौरान रास्ते में उनका चचेरा भाई भी मिल गया, जिसके पास वे रुक गए। इस दौरान टीचर कालोनी के रहने वाले सूरज राणा ने उन पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया, जिसके चलते वे दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। उन्हें नहीं पता कि आरोपित ने उन पर हमला क्यों किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2Aamj25
June 28, 2020 at 05:07AM

No comments:

Post a Comment