Amazon

Friday, June 26, 2020

शराब पीते समय हुए झगड़े में झूले लगाने वाले दोस्त का कत्ल करने वाला सागर गिरफ्तार

कोट खालसा इलाके में झूले लगाने का काम करने वाले युवक की हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी सागर उर्फ विक्की निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है।

उसे गुरु की वडाली के नजदीक से उस समय में गिरफ्तार किया गया है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि मामूली सी बात को लेकर हुए झगड़े में ही उसने अपने दोस्त की जान ले ली।

पुलिस ने उस पाइप को भी बरामद कर लिया है, जिससे उसने अपने दोस्त की हत्या की थी। एसीपी लाइसेंसिंग नरिंदर कुमार का कहना था कि अजय कुमार (34) निवासी कादियां करीब 14-15 वर्षों से झूले लगाने का काम करता था। बोहड़ी साहिब के मेले के दौरान भी उसने कोट खालसा इलाके में झूले लगाने का काम किया था।

लॉकडाउन हुआ तो झूले अभी तक लगे हुए थे। इसी दौरान 23 जून को अजय कुमार और उसके दोस्त सागर उर्फ विक्की ने एक साथ शराब पी और इसी दौरान मामूली सी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सागर ने पाइप से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गुरु की वडाली की नजदीक से गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/31fVJ2C
June 26, 2020 at 05:05AM

No comments:

Post a Comment