Amazon

Monday, June 29, 2020

धारड़ गांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से टकराया, 2 की मौत

जंडियाला गुरु के गांव धारड़ के पास जंडियाला-वेरोवाल रोड पर रविवार को सुबह 8.30 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पेड़ से जा टकराया, जिससे मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी अनुसार मृतकों की पहचान मनजोत सिंह (24) निवासी गांव धारड़ और मनराज सिंह (22) निवासी तखतूचक जिला तरनतारन के रूप में हुई है। दोनाें दाेस्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव धारड़ से सुबह 8.30 बजे गांव तखतूचक की ओर जा रहे थे।

जब वह गांव धारड़ से थोड़ी दूर भट्ठे के पास पहंुचे तो मोटरसाइकिल नंबर (पीबी 46-यू 1827) की रफ्तार बहुत तेज थी। अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खेतों में पेड़ से जोरदार टकरा गया।

जबरदस्त टक्कर में दोनों दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक के टायर का रिंम टूटकर अलग हो गया और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक ओवरस्पीड में था और संतुलन बिगड़ गया।

उन्होंने जंडियाला पुलिस को दुर्घटना के बारे में सूचित किया। जंडियाला के चौकी इंचार्ज कुलदीप राय ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है और दोनों मृतकों का शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
High speed motorcycle rammed into a roadside tree in Dhard village, 2 killed

https://ift.tt/2NzTCPn
June 29, 2020 at 05:05AM

No comments:

Post a Comment