Amazon

Tuesday, June 30, 2020

बिजली कर्मचारी बनकर लोगों के मीटर चुराते, वही मीटर दूसरे लोगों के यहां लगाकर ले लेते 15 से 25 हजार रुपए

पावरकाॅम कर्मचारी बन एक जगह से बिजली के मीटर चोरी कर दूसरी जगह लगाने वाले दो लोगों को वेरका के थाना एंटी पावर थेफ्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे से चोरी और टेम्परिंग के 14 मीटर भी बरामद किए हैं।

इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान जसवंत सिंह उर्फ कुलदीप और करण मल्होत्रा निवासी गुरु नानकपुरा के रूप में हुई है। वेरका के एसडीओ कश्मीरा लाल को पवन नगर इलाके की गली नंबर 13, 14 और 15 में रहने वाले लोगों ने कुछ बिजली मुलाजिमों की ओर से बिना किसी कारण बिजली मीटर बदलने की शिकायत की थी।

एसडीओ ने इलाके जांच करवाई तो पता चला कि आरोपी जसवंत और करण खुद को बिजली मुलाजिम बताकर लोगों के घरों के बाहर लगे मीटर टेम्परिंग होने की बात करके बदलते थे।

एवज में लोगों से 10 से 25 हजार तक रुपए ऐंठ लेते थे। मामले की शिकायत एसडीओ ने थाना एंटी पावर थेफ्ट की पुलिस को की। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल ट्रेस करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वेस्ट हलके से चोरी के 14 बिजली मीटर और अन्य सामान बरामद किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3dGqaBT
June 30, 2020 at 04:34AM

No comments:

Post a Comment