Amazon

Tuesday, June 30, 2020

रेप का पर्चा करने की धमकी दे प्रॉपर्टी डीलर से मांगे 50 लाख, एएसआई सहित 3 गिरफ्तार

डाबा इलाके में प्रॉपर्टी डीलर का अश्लील वीडियो बना उसे रेप में फंसाने को लेकर 50 लाख मांगने वाले एएसआई समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये एएसआई धरमिंदर सिंह उर्फ बाबा, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा और मंजीत कौर हैं। आरोपियों के पास से 7 लाख रुपए, 3 मोबाइल, स्पाई कैमरा और स्विफ्ट बरामद हुई है।

डेहलों के पीड़ित विजय कुमार ने बयान में बताया कि उसकी लोहारा रोड बापू मार्केट में पूजा प्रॉपर्टी डीलर के नाम से दुकान है। 2019 में मंजीत कौर सपंर्क में आई।

उसने खुद का नाम गुरप्रीत कौर व तलाकशुदा बताया। उसने 100 गज का प्लॉट लेने की बात कही थी। इस दौरान आरोपी महिला ने उसका नंबर ले लिया और बातें करने लगे। फिर वह पीड़ित से पैसे एेंठने लगी। 24 जून को उसने दोबारा प्लॉट दिखाने की बात कही। इस पर विजय उसे दोस्त की दुकान पर ले गया, लेकिन दोस्त वहां नहीं था।

यहां दोनों ने सहमति से संबंध बनाए। इसके बाद 25 जून को विजय को डाबा के एएसआई धरमिंदर का फोन आता है कि वह उससे मिलना चाहते हैं। जैन दा ठेके के पास एएसआई और सुखा दोनों मौजूद थे। वह सुखा को प्रेस रिपोर्टर बता रहा था।

आरोपी ने कहा कि उसने एक महिला के साथ संबंध बनाए है, जिसकी वीडियो उनके पास है और वे इसे सार्वजनिक करंेगे। उस पर पर्चा भी होगा। वह 50 लाख दे तो मामले को दबा देंगे। फिर दोनों पक्षों में 10 लाख में समझौता हुआ। इसमें से 7 लाख देने के लिए पीड़ित ने 2 दिन का समय मांगा।

सारी कहानी विजय ने अपने एक दोस्त को बताई तो उसने पुलिस अधिकारियों को शिकायत के लिए कहा। इस पर विजय ने पुलिस के एक उच्चाधिकारी को फोन कर बात बताई।

उन्होंने ट्रैप लगाया। विजय ने पैसे देने के लिए सिमरन पैलेस के बाहर बुलाया। जब तीनों आरोपी पहुंचे तो उन्हें काबू कर लिया गया। यहां पता चला कि महिला का नाम गुरप्रीत नहीं मंजीत कौर है। सुखा प्रेस रिपोर्टर नहीं, बल्कि केबल का काम करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
50 lakh demanded from property dealer threatening rape, 3 arrested including ASI

https://ift.tt/2YGLP8y
June 30, 2020 at 05:04AM

No comments:

Post a Comment