Amazon

Tuesday, June 30, 2020

बड़िंग में पिट कंपोस्ट बनाकर लगा दिया ताला, हाईवे की सर्विस लेन पर बना डंप, शाम तक बीच सड़क रहता है कूड़े का ढेर

निगम ने गीले कूड़े से खाद बनाने को लेकर अब तक शहर में सिर्फ 2 पिट कंपोस्ट प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। इसमें से नंगलशामा डॉग पाउंड के साथ बना पिट कंपोस्ट हाईकोर्ट में केस होने के चक्कर में बंद पड़ा है तो दूसरा बड़िंग में जीटी रोड किनारे रागा मोटर्स के पास पिट कंपोस्ट को तैयार करने के बाद उसमें ताला लगा दिया गया है।

जब तक पिट कंपोस्ट का उद्घाटन नहीं होगा, तब तक डंप पर आने वाला कूड़ा नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर फेंका जा रहा है। सोमवार को भी दोपहर बाद 3 बजे तक सर्विस लेन पर करीब 50 फुट में कूड़े का ढेर पड़ा था। इससे सड़क से कार वालों को गुजरना मुश्किल हो रहा था। हालांकि शाम को करीब 4 बजे सर्विस लेन से कूड़ा उठाया गया, लेकिन ऐसे हालात रोज होते हैं।
निगम के हेल्थ एंड सेनिटेशन एडहॉक कमेटी के चेयरमैन बलराज ठाकुर ने बताया कि पिट कंपोस्ट बनने के कारण डंप की जगह नहीं है। जल्द ही पिट का काम शुरू कराया जाएगा, तब तक सर्विस लेन के बाहर की जगह पर कूड़ा फेंकने को कहा गया है, लेकिन कई रैग पिकर्स या अवैध रूप से कूड़ा फेंकने वाले सड़क पर कूड़ा फेंककर चले जाते हैं। इसमें सुधार के लिए सेनेटरी सुपरवाइजर को हिदायत दी जाएगी।

बरसात के कारण देर शाम तक सिटी के डंप से उठता रहा कूड़ा
बरसात के कारण सिटी में शाम तक डंप से कूड़ा उठाने का काम चलता रहा। दोपहर 12 बजे के दौरान करीब दो घंटे के लिए काम ठप रहने के कारण कई डंप से शाम को कूड़ा उठाया गया। इसके कारण वरियाणा डंप पर शाम के 5 बजे भी कूड़े वाली गाड़ी की कतार लगी रही। डंप के ऊपर के रास्ते के बरसात में दलदल में तब्दील होने के कारण भी गाड़ी को ऊपर जाने में समय लगा। जॉइंट कमिश्नर हरचरण सिंह ने बताया कि रविवार को डंप के रास्ते पर मलबा डलवाया गया था, ताकि बरसात होने पर सड़क मोटरेबल हो सके।

ठेकेदार के 3 डोजर की जांच, अब कागजों की होगी पड़ताल
निगम की जांच कमेटी ने सोमवार को वरियाणा डंप पर नए ठेकेदार द्वारा लाए गए 3 डोजर की जांच की। जांच के दौरान तीनों डोजर मशीन को चलाकर देखा गया। पार्षद बलराज ठाकुर ने बताया कि तीनों मशीनरी रनिंग कंडीशन में है, लेकिन अब इनके कागजों की पड़ताल की जाएगी। ताकि टेंडर में मशीनरी की क्षमता और कंडीशन की शर्त पूरी हो सके।

पार्षद ने बताया कि डंप पर चलने वाले डोजर का ठेका 30 जून को खत्म हो रहा है, इसलिए एक जुलाई से नए ठेकेदार की मशीनरी चलेगी। इसमें 2 डोजर डंप पर काम करेंगे। इसमें से एक के खराब होने पर काम प्रभावित न हो इसके लिए ठेकेदार को तीसरा डोजर रिजर्व रखने की शर्त दी है। जांच के दौरान कमेटी के मेंबर पार्षद जगदीश गग, पवन कुमार, निर्मलजीत सिंह निम्मा, गुरविंदर बंटी नीलकंठ, जॉइंट कमिश्नर हरचरण सिंह और एएचओ डॉ. राजकमल मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Locking made of pit compost in Budding, dump on the service lane of the highway, the middle of the road remains litter till evening

https://ift.tt/3eJTDw5
June 30, 2020 at 05:10AM

No comments:

Post a Comment