गवर्नमेंट कॉलेज के स्टूडेंट्स ने 7 जुलाई से होने वाली परीक्षाओं को रद्द कराने के लिए डीसी दफ्तर पहुंचकर एडीसी डेवलपमेंट रणबीर सिंह मूदल को ज्ञापन सौंपा। पीएसयू के उप प्रधान हरदीप कौर ने बताया कि स्टूडेंट मेडिकल टेक्नीशियन, बीएससी के हैं।
दूसरे राज्यों छात्र कोरोना के कारण फंसे हैं। ऑनलाइन स्टडी में सेलेबस पूरा नहीं हो सका और कॉलेज में कोरोना सेंटर है यहां उनकी ड्यूटी लगाई है। यदि परीक्षाएं कराई गईं तो 200 बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा।
कुछ स्टूडेंट तो परीक्षा भी नहीं पाएंगे। हरदीप ने बताया कि यदि उनकी मांगे कॉलेज प्रबंधन नहीं सुनता है तो 30 जून के बाद कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी के आवास का घेराव करेंगे।
एडीसी मूदल ने कहा कि स्टूडेंट की मांग पर उच्च अधिकारियों और कॉलेज प्रबंधन से बात करेंगे। इस मौके पर जतिन शर्मा, मानिक शर्मा, राबिया, विनायक, करन कंबोज, आलौकिक आिद छात्र मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2VmLOo6
June 27, 2020 at 04:47AM
No comments:
Post a Comment