स्थानीय गुरु तेग बहादर ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से केंद्र सरकार द्वारा तेल की कीमतों में लगातार की जा रही बढ़ाेतरी के रोष में केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान जगमीत सिंह भोला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार डीजल व पेट्रोल के रेट में बढ़ाेतरी की जा रही है। एक तरफ तो देश के लोग विश्व महामारी कोरोना वायरस के कारण आर्थिक तंगी से परेशान है। दूसरी तरफ सरकार लोगों का ख्याल करने की बजाय जरूरी चीजों के रेट में बढ़ाेतरी कर रही है।
इस कारण आम लोगों को घर का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तो अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें अधिक होने के बावजूद देश में तेल के दाम सस्ते थे। परंतु भाजपा सरकार की अगुआई में तेल की कीमतें आसमान छू रही है।
उन्होंने मांग की कि तेल की कीमतों में की गई बढ़ाेतरी वापस ली जाए नहीं तो ट्रक ऑपरेटर हड़ताल कर हर प्रकार की लोडिंग-अनलोडिंग बंद कर देंगे। मौके पर इकबाल सिंह, हरमन सिंह, केवल सिंह, जगदीप सिंह उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Aamj25
June 28, 2020 at 05:18AM
No comments:
Post a Comment