Amazon

Monday, June 29, 2020

दरबार साहिब के अखंड पाठी की स्कूटी चोरी, केस

दरबार साहिब के अखंड पाठी की अज्ञात चाेर स्कूटी चोरी करके ले गए। थाना सी डिवीजन की पुलिस ने अज्ञात चाेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंगल सिंह ने पुलिस को जानकारी में बताया कि वह दरबार साहिब में अखंड पाठी है और 27 जून को करीब 3 बजे सुबह अपनी डयूटी से दरबार साहिब गया था और उसने अपनी स्कूटी नंबर (पीबी-02 बीडी-6682) वहां पर पार्क कर दी।

जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी स्कूटी वहां पर नहीं थी। सब जगह चैक किया, लेकिन स्कूटी नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3g4BUzB
June 29, 2020 at 05:16AM

No comments:

Post a Comment