देहाती पुलिस की ओर से अवैध शराब का कारोबार करने वाले तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और जगह-जगह पर छापेमारी करके तस्करों को पकड़ा जा रहा है। देहाती एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि अमृतसर देहाती पुलिस और एक्साइज विभाग के अधिकारियों की 17 ईईटी (एक्साइज इंफोर्समेंट टीम) का गठन किया गया है।
टीमों की ओर से अवैध कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ छापे मारे जा रहे हैं। तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने का एक्शन लिया गया है।
एक्साइज विभाग की तरफ से मिलकर तस्करों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है और आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई होगी। देहाती पुलिस ने राशब का अवैध धंधा करने वाले 8 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं, जबकि 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों तस्करों से 64 बोतल अवैध शराब और 200 किलो लाहन बरामद की गई है। पुलिस ने मुहिम के तहत अब तक 547 मुकद्दमे रजिस्टर किए है, जिसमें 196 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ZeMltG
June 27, 2020 at 04:59AM
No comments:
Post a Comment