डीएमसीएच और हीरो डीएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट द्वारा सरकार के मिशन फतेह के साथ मिल कर जागरुकता कार्यक्रम कराया। सेक्रेटरी प्रेम कुमार गुप्ता के दिशानिर्देशन में लेक्चर्स हुअा।
एनाटोमी विभाग की फैकल्टी द्वारा केवीएम स्कूल सिविल लाइंस का दौरा कर स्टाफ और टीचर्स को बीमारी के लक्षणों और बचाव की जानकारी दी। डॉ. बिश्व मोहन ने कोरोना वायरस बीमारी के बारे में फैली भ्रांतियों और अन्य सवालों के जवाब दिए। लोगों को जागरुक करने के लिए बुकलेट्स भी बांटी गईं।
उन्होंने सभी को समाज में संदेश देकर इस बीमारी को फैलने से रोकने काे प्रेरित किया। इससे पहले फैकल्टी द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल और मा शारदा विद्यापीठ का भी दौरा किया।
जिसमें डॉ. किरनदीप कौर, डॉ. सोनिया सिंह, डॉ. सीमा गुप्ता और डॉ. हितांत वोहरा ने लोगों को बीमारी की इस चेन को तोड़ने की अपील की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31fVJ2C
June 26, 2020 at 04:21AM
No comments:
Post a Comment