Amazon

Sunday, June 28, 2020

टूटी सड़क और बेसहारा पशु के कारण हुई दुर्घटना में कार पलटी

मेन बाजार को अकाल सर रोड से जोड़ने वाली टेलिफोन एक्सचेंज रोड की हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है, लेकिन नगर निगम द्वारा इसकी ओर कुछ ध्यान नहीं दिया जा रहा।शनिवार को इसी सड़क के टूटे-फूटे होने की वजह से और सामने से भागे आ रहे कुत्ते को बचाने की कोशिश में एक कार पलट गई। कार सवार को लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। कार चालक प्रथम कुमार बहुत ही घबराया हुआ था।

कुछ देर बैठने के बाद उसने बताया कि सामने से आ रहे एक कुत्ते को बचाने के लिए जैसे ही उसने कार को मोड़ा तो अचानक कार का टायर गड्ढे में गिरने से कार सामने लगे खंभे से जा टकराई और दो टायरों पर खड़ी हो गई। घटना के वक्त मौजूद अजय कुमार और सनी ने बताया कि यह यहां अक्सर ही दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

जब इस संबंध में स्थानीय पूर्व पार्षद भजन लाल सितारा से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से आवाज उठाने पर ही निगम ने इस सड़क को बनवाया था। सड़क को बने 2 से ढाई साल का समय हुआ है और इस अवधि में ही सड़क टूट चुकी है। उनका कहना है कि सड़क बनाते समय मटेरियल की क्वालिटी अच्छी न होने की वजह से ही सड़क इतनी जल्दी टूटगई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2Aamj25
June 28, 2020 at 04:56AM

No comments:

Post a Comment