Amazon

Monday, June 29, 2020

शहीद की याद में 3 किमी सड़क व स्टेडियम बनेंगे, यादगार भी तैयार करने के लिए प्रयास

लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए गांव तोलावाल के शहीद गुरविंदर सिंह की आत्मिक शांति के लिए रखे गए पाठ के भोग रविवार को गांव में डाले गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला, विपक्ष नेता हरपाल चीमा, एसजीपीसी प्रधान गोबिंद लौंगोवाल, विधायक अमन अरोड़ा, कांग्रेस जिला प्रधान रजिंदर राजा, कांग्रेस हलका इंचार्ज दामन बाजवा, शिअद प्रवक्ता विनरजीत गोल्डी समेत विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर सहारा क्लब चीमा की ओर से श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे लोगों को करीब 1 हजार पौधे बांटे गए। बतादे कि लद्दाख की गलवान घाटी मेंं 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झडप में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे। जिनमें जिले के गांव तोलावाल का गुरविंदर सिंह भी शहीद हुआ था। पंजाब सरकार की ओर से शहीद के परिवार को 50 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया गया है।

विपक्ष के नेता हरपाल चीमा बाेलेशहीद जवानों के परिवार को 1 करोड़ की राशि दे पंजाब सरकार विपक्ष नेता हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार को चाहिए कि वह दिल्ली सरकार की तर्ज पर शहीद हुए जवानों के परिवार को 1 करोड़ रुपए की राशि दे। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

शहीद की भतीजी काे फौज में शामिल होने में हरसंभव मदद करेगी सरकार

दामन बाजवा इस माैके पर दामन बाजवा ने कहा कि शहीद गुरविंदर सिंह की आठवीं कक्षा में पढ़ती भतीजी फौज में शामिल होना चाहती है। पंजाब सरकार की ओर से उसकी हर संभव मदद की जाएगी।

गांव के सरकारी हाई स्कूल और लाइब्रेरी भी शहीद को किए समर्पित : विजयइंदर सिंगल

कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि शहीद की यादगारी बनाने के लिए पंजाब सरकार हर संभव प्रयास करेगी। इसके तहत गांव तोलावाल से शहीद के घर तक और शहीद के घर से जखेपल तक करीब 3 किलोमीटर नई सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर 1 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसे प्रवानगी के लिए भेज दिया गया है। पंजाब सरकार की ओर से गांव के सरकारी हाई स्कूल नाम शहीद सिपाही गुरविंदर सिंह सरकारी हाई स्कूल तोलावाल कर दिया गया है। स्कूल की लाइब्रेरी भी शहीद को समर्पित की गई है।

गांव वासियों की ओर से शहीद के नाम पर स्टेडियम का निर्माण करने के लिए 2 एकड़ जमीन भी मुहैया करवाई गई है। इस जमीन पर शहीद गुरविंदर सिंह को समर्पित उच्च स्तरीय स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा घोषित 50 लाख की राशि सीधी परिवार के खाते में आएगी। नौकरी के लिए परिवार की सहमति शहीद के भाई पर बनी है। उसका नाम योग्यता अनुसार भर्ती के लिए भेज दिया गया है। मौके पर डीसी रामवीर, एसएसपी डॉ संदीप गर्ग, एसडीएम मनजीत कौर, हरमन बाजवा, हरिंदर लखमीरवाला, रजिंदर दीपा, इकबाल झूंदा, अमनवीर चैरी, जसवंत तोलावाल आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संगरूर के गांव तोलावाल में शहीद गुरविंदर सिंह को श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री सिंगला।

https://ift.tt/31rBb7w
June 29, 2020 at 05:01AM

No comments:

Post a Comment