Amazon

Friday, June 26, 2020

वीरवार तड़के की बारिश से दिन का पारा 2 डिग्री गिरा

वीरवार तड़के हुई बारिश के कारण दिन का तापमान 2 डिग्री गिर गया। बुधवार को अिधकतम तापमान जहां 35.2 डिग्री था, वहीं वीरवार को यह 33.2 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले छह दिन बीच-बीच में बादल छाए रहने की संभावना है। 25 मई वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा, वहीं तड़के बारिश भी हुई।

इसकेअलावा आगे 26 जून को बीच-बीच में बादल छाए रहने की संभावना के साथ न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा।

इस तरह 27 जून को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, 28 जून को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, 29 जून को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री अधिकतम तापमान 37 डिग्री, 30 जून को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के साथ ही 1 जुलाई को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/31fVJ2C
June 26, 2020 at 05:12AM

No comments:

Post a Comment