Amazon

Tuesday, June 30, 2020

पुराने तार टूटे, गांव महल में रातभर गुल रही बिजली

रामतीर्थ रोड स्थित गांव महल में पुराने बिजली तार बदलने के लिए स्थानीय लोगों ने पावरकॉम अधिकारियों से गुहार लगाई है।

समाज सेवक चरणजीत शर्मा ने बताया कि शनिवार रात 11.30 बजे मंदिर राधा कृष्ण, लक्ष्मीदास गली, जोगा सिंह वाली गली औरपंडित ताराचंद गली को जाने वाली तार टूटकर जमीन पर गिर गई है, जिस कारण रातभर बिजली बंद होने से लोग परेशान रहे।

सब अर्बन सर्किल के एसई सतिंदर शर्मा से बात करने के बाद रविवार सुबह तार को ठीक किया और बिजली दोपहर 12 बजे चालू हो सकी। शर्मा ने बताया कि इलाके में तार पुरानी हो चुकी है, जाे बार-बार टूट जाती है।

तार को बदलने के लिए अधिकारियों को कई बार कहा गया, पर सुनवाई नहीं। लोगों ने चीफ इंजी. प्रदीप सैनी से तार बदलने का आग्रह किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3dGqaBT
June 30, 2020 at 04:55AM

No comments:

Post a Comment