Amazon

Thursday, June 25, 2020

डीएमयू, एमईएमयू और पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस बनाने की तैयारी

कोविड-19 की वजह से करोड़ों रुपये का नुकसान झेल चुका रेलवे अब अपनी पुरानी लय पाने की कोशिश में जुट गया है। बीते तीन माह के दौरान हुए घाटे की भरपाई करने के लिए रेलवे ने अपनी कुछ पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में तब्दील करने की तैयारी कर ली है।

रेलवे डीएमयू, एमईएमयू और पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेनें बनाने की प्लानिंग कर रहा है, जिसमें से 480 ट्रेनों को शामिल किया गया है। इन तीनों ट्रेनों में जनरल की टिकट नहीं लगेगी, बल्कि यात्रियों को टिकट रिजर्व करवा कर ही सफर करना पड़ेगा।

480 ट्रेनों में से 49 ट्रेनें नार्दन रेलवे की है और 9 ट्रेनें फिरोजपुर मंडल की। इसमें से एक ट्रेन अमृतसर से रवाना की जाएगी। एक जुलाई को अमृतसर से हिसार पैसेंजर्स (54602) को रवाना किया जाएगा।

इसमें अभी तक फिलहाल स्लीपर क्लासेस की ही रिजर्वेशन की जा रही है। आने वाले दिनों में सेकंड क्लासेस की बुकिंग भी होनी शुरु हो जाएगी। डीएमयू, एमईएमयू और पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेनों का सफर केवल 200 किलोमीटर तक का ही होगा।

रेलवे इस पर प्लानिंग कर रहा है और सभी मंडलों को मैसेज भेज दिए गए हैं। ट्रेनों में भीड़ न लगे, इसलिए डीएमयू, एमईएमयू और पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेनो में बदला जा रहा है।

रेलवे ये सुनिश्चित करेगा कि इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करने वाले यात्री ही सफर करें। कोच चाहे जनरल के होगें लेकिन किराया सुपरफास्ट ट्रेन का ही लिया जाएगा। रेलवे अफसरों का कहना है कि पैसेंजर को एक्सप्रेस बनाने से जहां उसकी एक ओर रफ्तार बढ़ जाएगी तो वहीं यात्री एक से दूसरे स्टेशन के बीच जल्दी पहुंचेंगे।

ट्रेनों को एक्सप्रेस बनाने से उसमें एक्सप्रेस श्रेणी का किराया लगेगा। जो पैसेंजर श्रेणी की तुलना से प्रति यात्री ज्यादा रहेगा।
इन ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेनों में तब्दील करने के बाद रेलवे इन ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ा देगा।

इन ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से यात्रियों को भी फायदा होने वाला है, क्योंकि वह समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। वहीं ट्रेनों को पैसेंजर बनाने के बाद इनका किराया तो बढ़ेगा, जिसका असर यात्रियों पर भी पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ी की फाइल फोटो।

https://ift.tt/3dy6Ian
June 25, 2020 at 05:02AM

No comments:

Post a Comment