Amazon

Sunday, June 28, 2020

जिला बाल सुरक्षा यूनिट ने भीख मांगने वाले 20 बच्चे किए रेसक्यू

जिला बाल सुरक्षा यूनिट ने शहर में भीख मांग रहे 20 बच्चों को रेसक्यू किया है। जिला बाल सुरक्षा अफसर रजिंदर कौर ने बताया कि शहर की सार्वजनिक जगह पर जिला बाल सुरक्षा यूनिट, चाइल्ड हेल्पलाइन व पुलिस के सहयोग के साथ रेड करके 20 बच्चों को पकड़ा।
उन्होंने कहा कि भीख मांगना गैरकानूनी है। इसलिए रेसक्यू किए गए बच्चों के माता-पिता से लिखती रूप में तस्दीक करवाया गया है कि वह भविष्य में अपने बच्चों से भीख नहीं मंगवाएंगे। अगर भविष्य में यह बच्चे दोबारा भीख मांगते पाए गए तो बच्चों के पेरेंट्स पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद रेसक्यू किए गए बच्चों को चेतावनी देने के बाद उनके माता पिता के सुपुर्द कर दिया है। जिला बाल सुरक्षा अफसर रजिंदर कौर ने जिला निवासियों को अपील करते हुए कहा कि भीख मांगना जा मंगवाना कानूनी अपराध है। अगर किसी को कोई बच्चा सड़क पर भीख मांगता नगर आता है तो किसी भी बच्चों को भीख के रूप में पैसे जा अन्य चीजें न दी जाए। बल्कि बच्चों को समझाया जाना चाहिए कि बढ़िया भविष्य बनाने के लिए मेहनत ही एक रास्ता है कि पढ़ लिख कर गरीबी की दलदल से बाहर निकला जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2Aamj25
June 28, 2020 at 05:04AM

No comments:

Post a Comment