जिले में शनिवार को ग्रीन एवेन्यू के 5 साल के बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बच्चे को शुक्रवार को बुखार आने पर सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ 32 सेक्टर के अस्पताल में रेफर किया था। वहां बच्चे की जांच करने के बाद शनिवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
वहीं, शनिवार को 2 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं, जिन्हें घर भेज दिया गया है। अब जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 20 है। जिक्रयोग्य है कि जिले में अब तक 102 लोग कोरोना पॉजीटिव हो चुके हैं जिनमें से 78 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज की मौत हो गई थी। शनिवार को 2 मरीजों के ठीक होने से अब कोरोना पॉजीटिव एक्टिव मरीजों की संख्या 20 रह गई है।
डीसी ने बताया कि जिले में शनिवार को 356 सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं 537 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में से कुल 10600 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। जिनमें से 10241 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। जबकि 254 की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Aamj25
June 28, 2020 at 04:59AM
No comments:
Post a Comment