जंडियाला गुरु के देवीदासपुरा बिजलीघर में फोन के जरिए बिजली की शिकायत करने के दौरान पावरकॉम कर्मचारी पर भद्दी शब्दाबली का प्रयोग करने के आरोप लगे हैं।
पंचायत मेंबर सर्बजीत कौर पत्नी गुरदीप सिंह निवासी गांव भंगवा ने डीएसपी जंडियाला गुरु को लिखित शिकायत में बताया कि गांव देवीदासपुरा बिजलीघर में तैनात पावरकॉम कर्मचारी की तरफ से भद्दी शब्दावली बोलते हुए यह कहा कि दोबारा फोन किया तो गोली मार दूंगा।
बिजली विभाग के कर्मचारी से बिजली ठीक करने की जो बातचीत हुई थी उसकी रिकाॅडिंग भी उनके पास है। सर्बजीत कौर ने बताया कि 25 मई को गांव में सुबह से बिजली नहीं आ रही थी।
बिजली शाम 5 बजे बिजली चालू हुई, पर फिर से रात 10.30 बजे सप्लाई बंद हो गई। आधे घंटे बाद बिजली विभाग के दफ्तर से हेल्पलाइन फोन नंबर लेकर फोन किया। बिजली विभाग के कर्मचारी को बिलजी ठीक करने के लिए फोन किया आैर पूछा बिजली कब ठीक होगी।
इसी बात को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी ने गलत शब्दावली का प्रयोग किया। सर्बजीत कौर ने प्रशासन से मांग की कि उक्त कर्मचारी के खिलाफ भद्दी शब्दावली और धमकियां देने के आरोप में बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।
बिजली विभाग के कर्मचारी ने कहा कि वह रात 11 बजे आराम करने के लिए अपने घर आया था तो उन्होंने 11.45 बजे फोन करके परेशान करना शुरू कर दिया था और आरोप बेबुनियाद हैं।
जंडियाला गुरु के डीएसपी मनजीत सिंह ने कहा कि दोनों पार्टियों को थाने बुलाया गया है और जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3g4BUzB
June 29, 2020 at 05:13AM
No comments:
Post a Comment