शनिवार को सेहत विभाग के पास पहुंची 45 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सूची को टेक्निकल मिस्टेक बता रोकने वाले सेहत विभाग ने उसी सूची को बिना किसी संशोधन किए रविवार बाद दोपहर जारी कर दिया। वहीं रविवार देर शाम को भी जारी लिस्ट में 24 नए मरीज पॉजिटिव मिले हैं। 24 घंटे में ही 69 मरीज सामने आ गए है। मालेरकोटला में एक्टिव मरीजों का सैकड़ा हो गया है।
जहां पर कुल 183 मरीजों में से 127 मरीज एक्टिव है। वहीं जिले में भी पहली बार एक्टिव मरीजों का दोहरा शतक हुआ है। अब जिले में 251 मरीज एक्टिव है। जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। दोनों दिनों में पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 2 साल की बच्ची से लेकर 80 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। रविवार को विभाग ने 5 मरीजों को छुट्टी दी है। इधर, मालेरकोटला में केस बढ़ने के कारण वहां मंगलवार व बुधवार को लॉकडाउन रहेगा। जरूरी चीजों की दुकाने खुली रहेंगी।
सेहत विभाग सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रहा : चीमा
विधानसभा में विपक्ष नेता व दिड़बा विधायक एडवोकेट हरपाल चीमा ने कहा है कि महामारी की लोगों को सही व समय पर जानकारी मिलनी चाहिए। पर सेहत विभाग सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रहा है। विभाग को डर था कि एक दिन में तीन मरीजों की मौत और 45 पॉजिटिव मरीज सामने आने से लोगों में डर पैदा होगा। विभाग की इस लापरवाही का मुद्दा सरकार के पास उठाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dHuIrt
June 29, 2020 at 05:11AM
No comments:
Post a Comment