Amazon

Tuesday, June 30, 2020

पटवार यूनियन ने 2020-22 के चुनाव की घोषणा की

दी रेवन्यू पटवार यूनियन अमृतसर के जिला प्रधान कुलवंत सिंह डेहरीवाल की अध्यक्षता में तहसील -2 में आगामी 2020-22 के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव की घोषणा करते हुए तिथियों का ऐलान भी कर दिया गया।

इस मौके पर पूर्व पंजाब प्रधान निर्मलजीत सिंह, जिला सचिव हरपाल सिंह और जिला प्रेस सचिव कश्मीर सिंह भुल्लर विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया किसी भी साथी ने आपत्ति नहीं जताई।

ऐसे में अब पटवारी चुनाव की तैयारियों में जुट सकते हैं अभी उनके पास पर्याप्त समय है। इसके अलावा नए भर्ती हुए पटवारियों का प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष करने और ट्रेनिंग का समय भी साथ में किये जाने की मांग की है।

साथ ही 1090 नए भर्ती हो रही पटवारियों और कानूनगो के पदों को सेवामुक्त कर्मियों को देने की जगह पड़े लिखे बेरोजगार युवकों को देने की सरकार से मांग की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आगामी चुनावों को लेकर बैठक करते पटवार यूनियन के सदस्य।

https://ift.tt/2Zouq3w
June 30, 2020 at 04:57AM

No comments:

Post a Comment