एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक रिसर्च इन होम्योपैथिक की ओर से बिना लक्षणों वाले कोरोना मरीजों को घरों में क्वारेंटाइन करने के लिए पंजाब सरकार को पत्र लिखा गया है। एसोसिएशन के सचिव डॉ. एएस मान और सीनियर वाइस प्रधान डॉ. भूपिंदर सिंह ने कहा कि बिना लक्षणों वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों को घर पर क्वारेंटाइन किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर घाबदां के प्रबंधों को लेकर वीडियो वायरल करने वाले डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसे तुरंत रद कर सेंटर के कुप्रबंधों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के जिस मरीज को खांसी, बुखार या सांस लेने कोई दिक्कत नहीं उन्हें घर पर क्वारेंटाइन किया जाना चाहिए। उक्त समस्या होने पर ही उसे आइसोलेशन वार्ड में भेजना चाहिए।
सरकार मरीजों पर 14 दिनों का पैसा खर्च कर रही है और लोगां में सहम का माहौल पैदा किया जा रहा है। इससे क्वारेंटाइन मरीजों और उनके परिवार पर तनाव बढ़ता है। कहा कि घर पर मरीज अच्छे से रह सकते हैं। सरकार लाखों रुपए खर्च कर कुप्रबंधों के इलजाम झेल रही है। मौके पर प्रो. संतोख कौर, प्रो. शविंदर कौर, डॉ. अमनदीप अग्रवाल, रोशन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3g4BUzB
June 29, 2020 at 05:13AM
No comments:
Post a Comment