Amazon

Tuesday, June 30, 2020

ट्रेस न हो, इसलिए बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पहुंचे थे लुटेरे

गुरु बाजार में पिछले हफ्ते सोना व्यापारी से हुई लूट की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके दो साथी फरार हैं।

इस घटना में एयरगन का इस्तेमाल करने वाले लुटेरों ने अपनी मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी ताकि बाइक के नंबर से पुलिस उन्हें ट्रेस न कर सके।

जाली नंबर लगाने वाला आइडिया उन्हें एक टीवी धारावाहिक से आया था। पुलिस ने उनसे लूटी गई सोने की तिल्लियां, वारदात में इस्तेमाल एयरगन, दातर और बाइक बरामद कर ली।

एक आरोपी भाई मंझ साहिब और 3 सुल्तानविंड रोड के रहने वाले, सोने की तिल्लियां बरामद

आरोपियों की पहचान इंद्रजीत उर्फ प्रिंस निवासी भाई मंझ साहिब तरनतारन रोड और गुरमीत उर्फ गोरा निवासी मकान नंबर 133, गली नंबर 6, न्यू गुरनाम नगर सुल्तानविंड रोड के रूप में हुई।

गुरमीत इस समय मंदिर वाला बाजार की गली नंबर 7/8 के मकान नंबर 3 में रह रहा था। उनके फरार साथियों के नाम साहिल व टिंकू हैं जो सुल्तानविंड रोड के ही रहने वाले हैं। एडीसीपी सरताज सिंह चाहल के अनुसार, सूचना मिली थी कि गुरु बाजार में लूट करने वाले युवक तरनतारन रोड पर गंदे नाले के पास जमा हैं।

नाकेबंदी कर इंद्रजीत और गुरमीत को बाइक (पीबी-02-बीडब्ल्यू-1774) के साथ पकड़ लिया। दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने साहिल व टिंकू के साथ मिलकर वारदात की। दोनों ने बताया कि बाइक पर उन्होंने जाली नंबर प्लेट लगा रखी थी।

उनकी बाइक का असली नंबर पीबी-02-बीक्यू-1274 है। इस पर पुलिस ने एफआईआर में धारा 473 भी जोड़ दी। फरार साहिल व टिंकू की तलाश में छापे मारे जा रहे हैँ। गौरतलब है कि अशोक यादव एंड संस दुकान के अमर यादव 21 जून की दोपहर साढ़े 12 बजे दुकान में नितिन, सागर आनंद सूर्यवंशी और प्रदीप वर्मा के साथ बैठे थे।

उसी दौरान मुंह ढंके लुटेरे दुकान में घुस गए। एक लुटेरे ने गन निकाल ली जबकि दूसरे ने प्रदीप वर्मा के गले में पड़ी सोने की चेन, अंगूठी और काउंटर पर रखी सोने की तिल्लियां उठा लीं। इसके बाद चारों फरार हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

https://ift.tt/2YKQl5S
June 30, 2020 at 04:32AM

No comments:

Post a Comment