सरकार और जिला प्रशासन की ओर से कोराेना से बचाव और रोकथाम के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। लॉकडाउन के नियमों की पालना के लिए सख्ती के निर्देश दिए जा रहे हैं।
वहीं, नियमों की पालन न करने वालों पर जुर्माने और केस दर्ज किए जा रहे हैं। वहींं, दूसरी ओर जिला प्रशासन की नाक तले शराब के ठेके देर रात तक खुल रहे हैं, जो सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
इसी तरह हरिके पत्तन बाजार में शराब के ठेके देर रात तक खुल रहे हैं। हरिके पुलिस यह सब देखकर चुप बैठी है। शराब ठेके खुलने का सही समय सुबह 7 से शाम 8 बजे तक का है, जबकि रात 9 बजे से कर्फ्यू लग जाता है।
मगर ठेके देर रात साढ़े 9 और 10 बजे तक खुल रहते हैं। एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर अमनबीर सिंह ने कहा कि सरकारी हिदायतों के मुताबिक 9 बजे के बाद ठेके खोलने पर पाबंदी है।
अगर कोई देर रात तक ठेका खोलता है तो कार्रवाई की जाएगी। जम्हूरी किसान सभा के नेता निरपाल सिंह ने कहा कि ठेकेदार सियासी शह पर बिना डर के देर रात तक ठेके खुले रखते हैं। सरकार को चाहिए कि ठेकेदारों पर सख्ती से लगाम कसी जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3g4BUzB
June 29, 2020 at 05:08AM
No comments:
Post a Comment