Amazon

Monday, June 29, 2020

जल सप्लाई विभाग पानी के अवैध कनेक्शन मुफ्त में कर रहा रेगुलर

जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग की तरफ से स्कीम के अंतर्गत ग्रामीण जल सप्लाई स्कीम गांवाें में चल रहे हैं। अनधिकृत पानी के कनेक्शनों को मुफ्त रेगुलर किया जा रहा है। कार्यकारी इंजीनियर महेश कुमार ने बताया सरकार की तरफ से 15 जून से 15 जुलाई 2020 तक गांवों में चल रहे अनधिकृत पानी के कनेक्शनों को मुफ्त रेगुलर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया जिस गांव में नाजायज कनेक्शन चल रहे हैं या विभाग के नियमों को पूरा नहीं करते, वह कनेक्शन दूसरे घरों के पानी का प्रेशर कम कर देते हैं। इसकेकारण दूसरे लोगोंं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके कारण जल जीवन मिशन स्कीम के अंतर्गत 2022 तक पंजाब के सभी गांव के घरों में पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे।

उसी के मुताबिक वाटर वर्क्स व अन्य जरूरतों में भी सुधार किया जाएगा। उन्होंने गांव के लोगों को अपील की वह अपने संबंधित जेई से संपर्क कर अपने कनेक्शन को रेगुलर करवाएं। इस स्कीम के अंतर्गत किसी को कोई भी जुर्माना या कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3g4BUzB
June 29, 2020 at 05:04AM

No comments:

Post a Comment