तहसील बलाचौर के गांव मुक्खूपुर निवासी एवं लुधियाना पीसीआर में तैनात पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया है। लुधियाना में ही इस कर्मचारी का टेस्ट किया गया था तथा ये दो दिन पहले ही गांव लौटा था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया गया है, जबकि इसके परिवार के अन्य मेंबरों व नजदीकियों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार लुधियाना पुलिस ने अपने कर्मचारियों की रेंडम सैंपलिंग करवाई थी। इसी के तहत तीन दिन पहले गांव मुक्खूपुर निवासी एवं लुधियाना जिले के कुहाड़ा में पीसीआर पर तैनात कर्मचारी का सैंपल लिया गया था। बलाचौर का एक 17 साल का युवक पॉजिटिव आया है। उड़ापड़ और सिंबल मजारा के दो लोग जो अरब देश से लौटे हैं वे भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
जिले में अब तक 9413 लोगों के लिए गए सैंपल : सीएस
जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. रजिंदर प्रसाद भाटिया ने बताया कि कोरोना टेस्ट के बाद उक्त कर्मचारी का रिजल्ट पॉजिटिव आया, जिसके बाद उसे आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कर्मचारी गांव भी आया था, इसलिए उसके परिवार के मेंबरों के भी सैंपल लिए जाएंगे तथा वे पिछले कुछ दिनों में जिन जिन लोगों के भी संपर्क में था, उन्हें क्वारेंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कर्मचारी का टेस्ट भले ही लुधियाना में हुआ हो, लेकिन क्योंकि उसकी परमानेंट रिहाइश नवांशहर जिले में है, इसलिए इसे नवांशहर में ही गिना जाएगा।
इसके साथ ही जिले में कुल मामलों की संख्या 128 पर पहुंच गई है, जबकि जिले में इस समय एक्टिव मामले 9 हो गए हैं। जिले में अब तक लिए गए 9413 सैंपलों में से 8479 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 540 सैंपलों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। उन्होंने बताया कि कल और आज जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं आया बल्कि 181 टेस्टों की रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई है। जिले में ढाहां कलेरां में चलाए जा रहे कोविड केयर सेंटर में लुधियाना में पॉजिटिव पाए गए जिले के गांव मखूपुर (पोजेवाल) के एक पुलिस मुलाजिम को तबदील करने के बाद जिले के पॉजिटिव मामलों की संख्या 128 हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को जिले में से 245 नए सैंपल लिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3g6ywnW
June 28, 2020 at 05:02AM
No comments:
Post a Comment