Amazon

Saturday, June 27, 2020

सेंट सोल्जर के चार स्टूडेंट्स को मिली 20 हजार डॉलर की स्कॉलरशिप

सेंट सोल्जर ग्रुप के प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज के 4 छात्रों को कनाडा की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी ऑफ़ फ्रेजर वैली द्वारा 20 हज़ार कैनेडियन डॉलर की स्कॉलरशिप दी गई।

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज में बैचलर इन कंप्यूटर इनफार्मेशन सिस्टम की पढाई कर रहे छात्रों की बेहतरीन परफॉरमेंस को देखते हुए यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रवृत्ति की घोषणा की गई। प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने बताया कि स्नेह भाटिया, पल्लवी सहगल, ललित कुमार, तलविंदर सिंह को 5-5 हज़ार की कुल 20 हज़ार केनेडियन डॉलर की स्कॉलरशिप दी गई है। उन्होंने बताया कि यह छात्र कैनेडियन पाथवे प्रोग्राम के तहत पढाई कर रहे हैं।

छात्रा स्नेह भाटिया, पल्लवी सहगल ने कहा कि इस स्कॉलरशिप से उन्हें आर्थिक मदद तो मिली ही है उनका हौसला भी बढ़ा है। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए छात्र ललित कुमार ओर तलविंदर सिंह ने इसका श्रेय अभिभावकों और संस्था के साथ को दिया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों, उनके अभिभावकों और फैकल्टी मेंबर्स को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रमाण है कि सेंट सोल्जर छात्रों ने हमेशा से नाम चमकाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छात्रों के साथ जानकारी देते हुए प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा व अन्य।

https://ift.tt/2CFLJp7
June 27, 2020 at 04:57AM

No comments:

Post a Comment