Amazon

Friday, June 26, 2020

बरसात के दौरान वरियाणा डंप पर जेई और सेनेटरी इंस्पेक्टर रहेंगे तैनात ताकि सिटी से कूड़ा उठाने का काम न हो सके ठप

निगम कमिश्नर करनेश शर्मा ने वीरवार को पहली बार वरियाणा डंप में बने कूड़े के पहाड़ का निरीक्षण किया। डंप के ऊपर जाती सड़क के हालात के साथ बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली। इससे पहले सिटी में डंप से समय पर कूड़े की लिफ्टिंग और सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कमिश्नर ने निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ मीटिंग भी की।

वरियाणा डंप पर निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिया कि बरसात के दौरान होने वाली परेशानी को तत्काल हल करने के लिए एक जेई और एक सेनेटरी इंस्पेक्टर की डंप पर तैनाती की जाए। उन्होंने बी एंड आर ब्रांच के एसई को बरसात के दौरान मौजूदा सड़क को दलदल बनने से बचाने के लिए कंक्रीट वाला मलबा डलवाने को कहा।

साथ ही नई बनने वाली सड़क की साइट का भी निरीक्षण किया, जिसका बीते दिनों मेयर और हेल्थ एंड सेनिटेशन की एडहॉक कमेटी ने एस्टीमेट तैयार कराया था। इसके अलावा तय हुआ कि बरसात के दौरान कूड़ा लाद कर गाड़ियों के डंप के ऊपर तक जाने में परेशानी के दौरान पंजाब ग्रो मोर के प्लांट के पास जगह पर कूड़ा डंप किया जाए। इससे कम से कम बरसात के दौरान डंपिंग की समस्या नहीं होने से सिटी में कूड़ा उठाने का काम ठप नहीं होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वरियाणा डंप पर कूड़े के पहाड़ का निरीक्षण करते कमिश्नर करनेश शर्मा। साथ हैं जेसी हरचरण सिंह और अन्य।

https://ift.tt/2YzCAan
June 26, 2020 at 05:03AM

No comments:

Post a Comment