Amazon

Monday, June 29, 2020

रंजिश के चलते रास्ते में रोककर की मारपीट, 4 अज्ञात समेत 9 नामजद

अजनाला थाने की पुलिस ने पंचायती रंजिश को लेकर रास्ते में रोककर जान से मारने के आरोप में 9 हमलावरों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित गुरप्रीत सिंह निवासी गांव फुल्लेचक ने अजनाला पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह देर शाम अपने घर की ओर जा रहा था।

इसी दौरान गांव के पड़ोसी हरजीत सिंह, योधबीर सिंह, दलजीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह समेत 4 अज्ञात युवकों ने पंचायती रंजिश को लेकर उसे रास्ते में राेक लिया और उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। सभी आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नियत से जख्मी कर दिया।

पुलिस थाना अजनाला के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित गुरप्रीत सिंह निवासी गांव फुल्लेचक के बयानों के आधार पर 4 अज्ञात समेत 9 हमलावरों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3g4BUzB
June 29, 2020 at 05:06AM

No comments:

Post a Comment