वेरका थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर ट्रक चालक से 30 हजार रुपए नकद और मोबाइल लूटने के मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित ट्रक चालक गुरप्रीत सिंह ने वेरका पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी जेपीआरसी ट्रांसपोर्ट नाम की कंपनी है और उसने ट्रक नंबर (पीबी 03-एडब्ल्यू 9051) में 25 हजार ईटें लोड करवाकर पठानकोट भेजनी थी।
रात करीब साढ़े 12 बजे डीएवी स्कूल के नजदीक पुल पर 3 नौजवान आए, जिन्होंने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। उन्होंने आते पिस्टल निकाल लिया और उसकी कनपटी पर लगा दिया।
विरोध करने पर तीनों नकाबपोश युवकों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान उन्होंने 30 हजार रुपए की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों पर मामला दर्ज करके अागामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3g4BUzB
June 29, 2020 at 05:15AM
No comments:
Post a Comment