Amazon

Sunday, June 28, 2020

जिले में 42 जगह 1500 लोगों ने ऑनलाइन लिया भाजपा की रैली में भाग

भाजपा की ओर से कोरोना महामारी के दौरान अपने वर्करों व लोगों तक पहुंच बनाने के लिए इंटरनेट के माध्यम से वर्चुअल रैलियों का दौर तेज कर दिया है। वर्चुअल सेमिनार व बैठकों के बाद जिला बार रैलियों के तहत शनिवार को नवांशहर में रैली का आयोजन किया गया। जिले भर में करीब 1500 भाजपा कार्यकर्ताओं ने 42 जगहों पर इंटरनेट के माध्यम से पार्टी नेताओं के विचार सुने तथा सोशल मीडिया, स्मार्ट टीवी, फेसबुक, सिस्को एप, यू ट्यूब चैनल के माध्यम से पंजाब जन संवाद रैली में भाग लिया गया। इस रैली को बीजेपी पंजाब एवं प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा के ऑफिशियल पेज से सीधा प्रसारण किया गया था। रैली की शुरुआत में सुभाष शर्मा ने कहा की पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी द्वारा वर्चुअल रैली के माध्यम से लाखों कार्यकर्ताओं तक अपनी बात रखने का सफल प्रयास किया है।

किसानों की आमदनी को दोगुना करना लक्ष्य : केंद्रीय कृषि मंत्री
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उनका लक्ष्य किसानों की आमदनी को दोगुना करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फसलों की एमएसपी खत्म करने की सरकार की कोई मंशा नहीं है। निजी क्षेत्र का व्यवसायी किसानों से फसल का मूल्य तय करके कॉन्ट्रेक्ट कर सकेगा। सीएए लाकर मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों को बड़ी राहत दी है। तीन तलाक का बिल लाकर मुस्लिम महिलाओं को राहत मिली है।

केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को लागू करने के साथ-साथ सेना की पुरानी मांग चीफ ऑफ डिफेंस बनाया। निजी निवेश को बढ़ाने के लिए किसानों को अपनी फसल के रेट तय करने का अधिकार दिया गया है। किसान अंतरराष्ट्रीय ट्रेड नहीं कर सकता था। उन्होंने इन ऑर्डिनेंस को मोदी सरकार का बड़ा रिफॉर्म बताया। उन्होंने कहा कि मंडियों के बाहर अपनी फसल पर बेचने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा प्रभारी प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, सांसद सन्नी दयोल भी जुड़े। जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं आईटी सेल को जिला प्रधान पूनम मानिक ने इस रैली को सफल करवाने के लिए बधाई दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वर्चुअल रैली में घर बैठकर नेताओं के विचार सुनते भाजपा कार्यकर्ता।

https://ift.tt/3eABuAC
June 28, 2020 at 05:09AM

No comments:

Post a Comment