गवर्नमेंट टीचर यूनियन पंजाब की अगुवाई में जुटे अध्यापकों की ने मांगों को लेकर शहर में रोष मार्च कर शिक्षा मंत्री विजय इन्दर सिंगला की कोठी के समक्ष रोष प्रदर्शन किया गया। अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री के पीए को ज्ञापन भी सौंपाा। अध्यापक नेता रणजीत सिंह मान, हरजीत गलवटी, बलविंदर भुक्कल, फकीर सिंह टिब्बा, सतवंत आलमपुर, सरबजीत सिंह पुनावाल ने कहा कि सरकार ने पटियाला संघर्ष के दौरान किए समझौतों से किनारा कर लिया है।
शिक्षामंत्री के साथ बैठकें होने के बावजूद अध्यापकों की समस्याओं का हल नहीं हुआ है। अध्यापकों की मांग है कि वेतन कटौती रिव्यू, कच्चे अध्यापकों को पक्का, कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग में शामिल करने सहित यूनियन के राज्य प्रधान को जारी चार्जशीट रद की जाए। इस मौके पर पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसस फेडरेशन के राज्य उप प्रधान कर्मजीत सिंह सहित बलवीर चंद लौंगोवाल, हरभगवान गुरने, सुखदेव सिंह चंगालीवाला, मालविंदर सिंह, उजागर जग्गा, रजिंदर अकोई, स्वर्ण अकबरपुर, अवतार सिंह, नीरज अग्रवाल, जोतिंदर जोती, कुलविंदर सिंह, जुझार सिंह, होशियार सिंह, गुरजंट सिंह, बूटा सिंह, कासिफ, अवतार चोटिया उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Aamj25
June 28, 2020 at 05:13AM
No comments:
Post a Comment