शारीरिक रूप से विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा व स्त्री बाल विकास विभाग की तरफ से अच्छी खबर है। विशेष जरूरतों वाले लोगों को अब अपने काम करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। केंद्र सरकार के नए फैसले के अनुसार उनके लिए विशेष आईडी कार्ड जारी होगा, जो आधार कार्ड की तरह होगा। इस विशेष कार्ड के आधार पर वह हर उस सरकारी स्कीम का लाभ ले सकेंगे, जो शारीरिक रूप से विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए सरकार की तरफ से जारी की जाएगी।
इससे पहले तक हर स्कीम का लाभ लेने के लिए उन्हें सेहत विभाग द्वारा बनाए गए अपने प्रमाण पत्र को किसी अधिकारी से सर्टिफाई कराना पड़ता था। अब यूआईडी कार्ड पर ही यह काम हो सकेगा। सामाजिक सुरक्षा और स्त्री बाल विकास विभाग की डायरेक्टर जतिंदर कौर ने बताया कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ पारदर्शिता बल्कि कुशलता को उत्साहित करेगा। यह विशेष जरूरतों वाले व्यक्तियों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को भी यकीनी बनाएगा। जिन लोगों के पास यह सर्टिफिकेट होगा, उनको किसी भी तरह के अन्य प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जिले के हजारों लोगों को इससे फायदा होने की उम्मीद है। गाैरतलब है कि सरकार की तरफ से जब भी शारीरिक रूप से विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए ट्राइसाइकिल बांटने, कानों की मशीनें बांटने, उनको विशेष हाथ-पांव लगाने या कोई अन्य किट मुहैया करवाने आदि का काम किया जाता था तो उनकी पहले अधिकारियों द्वारा शिनाख्त की जाती थी और उन्हें वेरिफाई किया जाता था। इसके बाद वह स्कीम का लाभ ले सकते थे। इसी तरह से जब सरकारी नौकरी पेंशन आदि का काम होता था। तब भी उन्हें पहले संबंधित विभाग के अधिकारियों से वेरिफाई करवाना पड़ता था। इसके चलते उनके दफ्तरों के चक्कर लगते थे। लेकिन यूआईडी आने से यह परेशानी खत्म होने की उम्मीद है।
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
यूआईडी कार्ड अप्लाई करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट https://ift.tt/3886BBj जाये। इस कार्ड में कार्ड धारक की निजी जानकारी, योग्यता और घर का पता एक ही कार्ड में होगा। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज में पासपोर्ट साइज फोटो, मेडिकल सर्टिफिकेट, घर के पते का सबूत जैसे आधार कार्ड या वोटर कार्ड होना चाहिए। विशेष जरूरतों वाले व्यक्ति सेवा केंद्र, मोबाइल फोन, निजी कंप्यूटर इंटरनेट और पंजाब जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर के दफ्तर के अलावा अस्पताल के जरिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
इन योजनाओं में मिलेगा लाभ
सरकारी नौकरी, विकलांग पेंशन, मुफ्त रेलवे सफर, कम आधे किराए में बस का सफर, सरकारी सहायता में मिलने वाली चीजें, नौकरी के दौरान मिलने वाले लाभ आदि में इस यूआईडी कार्ड का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा किसी भी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं होगी। जिले में हजारों की संख्या में विशेष जरूरतों वाले लोग हैं। जिनको इसका लाभ मिल सकेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3g4BUzB
June 29, 2020 at 05:12AM
No comments:
Post a Comment