Amazon

Monday, June 29, 2020

झगड़े के मामले में नामजद किसान कमेटी के दो मेंबर गिरफ्तार, भड़के किसानों ने हरिके थाना का किया घेराव

हरिके पत्तन के गांव ददेहर साहिब के पास फरवरी 2020 में दर्ज मुकद्दमे में नामजद किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के 2 मेंबरों को रविवार को हरिके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे गुस्साए संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने हरिक थाने का घेराव किया और गिरफ्तार किए कमेटी के मेंबरों को छोड़ने के लिए प्रदर्शन किया।

इस मौके पर किसान संघर्ष कमेटी के नेता अजीत सिंह ने कहा कि 2 फरवरी को कुलविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी ददेहर साहिब का आपस में गांव के लोगों से झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने सियासी शह पर कुलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और उसके साथियों पर पर्चा दर्ज कर दिया गया था। इस दौरान कुलविंदर सिंह के साथियों को चोटें भी लगी थीं, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

दोनों पार्टियां रविवार को इकट्ठा हुईं तो पुलिस ने कुलविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने मांग की कि गिरफ्तार किए दोनों व्यक्तियों को रिहा किया जाए और इंक्वायरी करके केस की असलियत सामने लाई जाए।

इस मौके पर जसवंत सिंह, अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, दलजीत सिंह, सतनाम सिंह मौजूद थे। हरिके थाना प्रमुख जरनैल सिंह ने बताया कि फरवरी महीने में गांव ददेहर के पास झगड़ा हुआ था, जिसमें 3 व्यक्तियों कुलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह और 5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 326, 323, 342, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इसमें कुलविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि डीएसपी पट्टी की ओर से इंक्वायरी करने के बाद उक्त दोनों लोग आरोपी पाए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3g4BUzB
June 29, 2020 at 05:09AM

No comments:

Post a Comment