Amazon

Sunday, June 28, 2020

अंडरब्रिज निर्माण के चलते छोटे रेलवे फाटक पर जाम से परेशानी

शहर के मेन हाईवे पर पड़ते रेलवे अंडरब्रिज के काम के चलते फाटक दोनों ओर से बंद किया हुआ है। इसके कारण वाहनों की आवाजाही शहर से होते हुए सरकारी अस्पताल के पास पढ़ते छोटे फाटकों से हो रही है। यहां सड़क छोटी है, जिससे वाहनों का भारी जाम लग जाता है।

पाठकों के पास टी प्वाइंट होने के कारण न्यू रेलवे स्टेशन से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी पेश आ रही है, क्योंकि फाटक खुलने पर सभी वाहन चालक जल्दी में बाहर निकालने की कोशिश करते हैं, जिससे भारी जाम लग जाता है। गाैर हाे कि रेलवे फाटक पर बन रहे अंडरब्रिज का काम लगभग 6 महीने में पूरा होने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कोरोना बीमारी के चलते काम बीच में ही बंद हो गया। थोड़े दिनों के लिए काम शुरू तो हुआ लेकिन फिर से बंद पड़ा है।

मानसून के चलते अंडरब्रिज बनने में अभी लग सकता है समय
अब प्रदेश में मानसून ने भी दस्तक दे दी है, अगर बीच में बारिश हुई तो अंडरब्रिज का काम कंप्लीट होने में ज्यादा समय भी लग सकता है। इस कारण ज्यादा ट्रैफिक शहर से होते हुए इन छोटे फाटकों से ही गुजरेगी। लंबे जाम में गर्मी की वजह से लोगों को काफी दिक्कत पेश आती है। शहर के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस फाटकों पर ट्रैफिक पुलिस की पक्की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि वह फाटक लगने पर ट्रैफिक को कंट्रोल कर सकें और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
मुलाजिम तैनात है, चेक करूंगा
उधर, सिटी एसएचओ रोहित शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक पर पुलिस मुलाजिम तैनात किया हुआ है। फिर भी वह खुद चेक करेंगे कि रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाटक खुलने पर सभी लोग जल्दबाजी में निकलने की कोशिश करते हुए।

https://ift.tt/3eDQhuk
June 28, 2020 at 05:03AM

No comments:

Post a Comment