लॉकडाउन के दौरान पाकिस्तान में फंसे 748 भारतीयों में जम्मू-कश्मीर के 250 लोग अटारी-वाघा के रास्ते वीरवार को वतन लौटेंगे। बार्डर पर स्थिति इंटीग्रेटेड चैक पोस्ट में उनकी सेहत विभाग की तरफ से कोरोना संबंधित थर्मल स्क्रीनिंग होगी, फिर उनको आगे भेजा जाएगा।
उक्त लोगों में ज्यादातर वह कश्मीरी युवक-युवतियां हैं जो पाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे। विगत में काफी लोग तो वतन लौट आए थे लेकिन यह लोग नहीं आ सके थे।
इसके अलावा बाकी लोग आम नागरिक हैं। जानकारी के मुताबिक इन सभी को थर्मल स्क्रीनिंग के लिए सेहत विभाग की तरफ से तीन टीमें तैनात की गई हैं। इनको स्क्रीनिंग के बाग स्पेशल बसों के जरिए जम्मू-कश्मीर भेजा जाएगा और रास्ते में लखनपुर बार्डर पर इनको सभी को क्वारंटाइन किया जाना है।
उक्त लोगों के बाद बाकी बचे लोगों को शुक्रवार को 250 तथा शनिवार को 248 लोगों को वतन लाया जाएगा। इसमें से दर्जन भर से अधिक लोग अमृतसर के ही हैं।
अमृतसर वालों को मैरिटोरियस स्कूल और होटलों में क्वारंटाइन किया जाना है, जबकि बाकी दूसरे राज्यों के लोगों को स्पेशल बस से उनके गृगराज्य भेजा जाएगा वहां भी बार्डरों पर उनके क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई है।
पाक में फंसे कुल भारतीयों में जम्म्ू-कश्मीर से 402, गुजरात से 70, महाराष्ट्र से 61, उत्तर प्रदेश से 46, राजस्थान से 38, पंजाब से 36, दिल्ली से 26, मध्य प्रदेश से 15, हरियाणा से 14, तेलंगाना से 11, कर्नाटक से 6, छत्तीसगढ़ से 5, तमिलनाडु से 4, पश्चिम बंगाल से 3, उत्तराखंड से 2, हिमाचल प्रदेश से 2 और बिहार से 1 व्यक्ति शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2BCkD1T
June 25, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment