Amazon

Sunday, June 28, 2020

इंदिरा नगर में सिलेंडर से घर में लगी आग, 4 लाख का सामान, नकदी जली

नंगल नगर कौंसिल के वार्ड नंबर 6 स्थित इंदिरा नगर के मकान नंबर 554 में सिलेंडर में आग लगने से लगभग 4 लाख रुपए का सामान और नकदी जल गई। वार्ड के समाज सेवक टीएल मट्टू और अनिल राणा ने बताया कि मकान के मालिक सुखदेव सिंह वरुण देवता मंदिर के नजदीक रेहड़ी लगाता है। घर में सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिस कारण उनके घर में एलईडी टीवी के साथ फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य सामान जल गया। सुखदेव सिंह ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे अचानक सिलेंडर में आग लग गई। जो कुछ ही पल में घर के चारों और फैल गई।

परिवार के सभी सदस्यों ने तुरंत घर के बाहर भाग कर जान बचाई और लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड जानकारी दी। कुछ ही पल में बीबीएमबी और नंगल नगर कौंसिल की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में सिलेंडर फटा नहीं नहीं ताे कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस अवसर पर तरसेम लाल मट्टू और अनिल राणा ने प्रशासन से परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2Aamj25
June 28, 2020 at 04:54AM

No comments:

Post a Comment