पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने विरोध- प्रदर्शन किया। कहीं बैलगाड़ी तो कहीं तांगे और साइकिल पर बैठकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया ऑल इंडिया कांग्रेस के आह्वान पर जिला शहरी ने हालगेट के बाहर प्रधान जतिंदर सोनिया ने ठेले पर स्कूटी रखकर विरोध जताया।
देहाती कांग्रेस प्रधान भगवंत पाल सिंह सच्चर के नेतृत्व में पहले रियाल्टो चौक में पीएम मोदी का पुतला फूंका और िफर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया। कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी, सांसद गुरजीत सिंह औजला, विधायक संतोख सिंह भलाईपुर, पूर्व विधायक सविंद्र सिंह कत्थूनंगल, चेयरमैन जिला परिषद दिलराज सिंह सरकारिया, पार्षद विकास सोनी व अन्य मौजूद थे।
चोहला साहिब में खेत मजदूर सभा का प्रदर्शन:
पंजाब खेत मजदूर सभा कामरेड स्वर्ण सिंह की अगुवाई में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान पंजाब खेत मजदूर सभा के जर्नल सकतर कामरेड देवी कुमारी, जिला सचिव कामरेड रशपाल सिंह,मीत सकतर सुखदेव सिंह मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31uQD2W
June 30, 2020 at 05:14AM
No comments:
Post a Comment