कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए प्रशासन स्तर पर कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। बुधवार को कंटनेमेंट जोन बंबेवाला खुह, कटड़ा खजाना, कटड़ा परजा, कटड़ा मोती राम और लारेंस रोड का दैिनक भास्कर ने हाल जाना तो यहां स्थितियां बिल्कुल उलट मिलीं।
इक्का-दुक्का जगह पुलिस थी वहीं कई जगह बैरिकेिडंग हटी हुई थी। बच्चे-युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी गलियों में घूमते मिले। इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंिसंग दिखी और न ही बचाव के अन्य उपाय नजर आए।
हद तो तब हो गई कि बंबेवाला खुह चौक पर एक दुकानदार सड़क पर टेबल रखकर बिना मास्क के ही सामान बेचता मिला। शहर के जिन दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन की घोषणा की गई थी उसमें सिर्फ दयानंद नगर की गली में ही सख्ती से पालन हुआ बाकी मेडिकल एन्क्लेव में स्थिति पहले जैसी रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/389STxT
June 25, 2020 at 04:48AM
No comments:
Post a Comment