Amazon

Monday, June 1, 2020

युवा दोस्तों ने रखा पक्षियों का ख्याल तो जागरूक टीचर्स ने संभाला बेसहारा पशुओं को, महिला टीचर ने की 60 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था

लॉकडाउन सभी के लिए किसी न किसी रूप में समस्या लेकर आया। किसी मजदूर परिवार को खाने तक की किल्लत का सामना करना पड़ा तो किसी को घर से दूर रहना पड़ा। लेकिन सड़कों पर रहने वाले पशु-पक्षियों का ख्याल लॉकडाउन में किसी को नहीं आया। हालांकि मजदूर परिवारों के लिए समाजसेवी संस्थाओं ने खाना उपलब्ध करवाया, लेकिन पशु और पक्षियों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।


शहर में ऐसे भी बड़ी संख्या में चिंतक हैं जिन्होंने इन सभी पहलूओं का ख्याल रखते हुए गुपचुप तरीके से सेवा की। किसी ने मजदूरों को प्रतिदिन सुबह व शाम खाना उपलब्ध करवाया तो किसी ने सड़कों पर फिर रहे बेसहारा पशु और पक्षियों के लिए खाने का प्रबंध किया। समाजसेवी संस्थाओं ने मिलजुल कर प्रशासन का सहयोग भी किया।

प्रतिदिन उपलब्ध करवाया पक्षियों के लिए दाना-पानी

लॉकडाउन के दौरान शहर सुनसान था। इसलिए सड़कों पर विचरने वाले छोटे जीव कुत्ते, बिल्ली जैसे जानवर और पक्षी भूख से परेशान होने लगे। इस स्थिति को देखते हुए समाजसेवी संस्था एनीमल एंड बर्ड्स वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले युवा दोस्तों जसपाल सिंह, बलजीत सिंह, अनुराग अरोड़ा, दीप सिंह, रजत, नवीन, अभिषेक गर्ग, योगेश और ध्रुव ठाकुर ने मिलकर प्रतिदिन सुबह शाम कुत्ते, बिल्लियों और पक्षियों को खाना उपलब्ध करवाया। अब ये संस्था पक्षियों के लिए सकोरे और घोंसला उपलब्ध करवाने का अभियान चला रही है।

टीचर्स ने 5 क्विंटल पशु चारा उपलब्ध करवाया

लॉकडाउन के दौरान बेसहारा पशु सड़कों पर भूख से बिलबिलाने लगे तो टीचर्स ने मिलकर अभियान चलाया। टीचर गुरदीप सैनी, भूप सिंह, सीताराम, राजेश मल्होत्रा, नवदीप धुड़िया ने मिलकर अपने-अपने स्तर पर प्रतिदिन उन स्थानों पर पशुचारा पहुंचाया, जहां बेसहारा पशु एकत्र होते थे। गुरदीप सैनी ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 4 से 5 क्विंटल पशु चारा उपलब्ध करवाया। इसके अलावा उनके साथी भूप सिंह ने 100 क्विंटल तूड़ी पशु अस्पताल को उपलब्ध करवाई।

अभियान चलाया लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की

पुलिस लाइन स्थित राजकीय विद्यालय की इंचार्ज प्रकाश कौर ने वॉलंटियर के साथ मिलकर लॉकडाउन में अभियान चलाया और उन लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की। जिनकी आय के साथ ठप हो गए थे। प्रकाश कौर ने लॉकडाउन के दौरान अपने स्कूल कैंपस में ही सामूहिक रसोई का संचालन किया। उन्होंने इसमें राशन और ईंधन की अपने स्तर पर व्यवस्था की। जबकि उनके साथियों ने कभी राशन तो कभी सब्जी उपलब्ध करवाई। वॉलंटियर्स ने रसोई में खाना बनाने, पैकिंग करवाने और जरूरतमंदों तक पहुंचाने में उनकी मदद की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिरसा। लोकडाउन अवधि में खाना तैयार करते वॉलेंटियर।

https://ift.tt/3dmYsKS
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment