Amazon

Monday, June 1, 2020

आईटीआई कर्मी और पूर्व सरपंच का बेटा अफीम सहित गिरफ्तार

गांव चौटाला में पूर्व सरपंच के बेटे और राजकीय आईटीआई के पियून को पोने दो किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर हिसार स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।


हिसार पुलिस की कार्रवाई के बाद उपमंडल में पुलिस की ओर से बड़े तस्करों पर कोई कार्यवाही नहीं होने का भी खुलासा हुआ है। मामले की जांच में आईटीआई के युवाओं का नशे और अपराध में जाने का भी खुलासा होगा वही तस्करों के नाम और गिरोह की भी पड़ताल की जाएगी।
चौटाला क्षेत्र में नशा तस्करों की बड़ी खेप सप्लाई होने की सूचना पुलिस मुख्यालय को मिली। जिसके आधार पर हिसार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स टीम को एस आई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में हरियाणा राजस्थान सीमावर्ती इलाके पर कार्रवाई के लिए भेजा गया। जहां विशेष टीम ने संगरिया चौटाला रोड पर स्थित ओम शांति विद्या निकेतन स्कूल के सामने इटिओस कार सवार लोगों को रोककर जांच की। जिनसे एक किलो 800 ग्राम अफीम मिलने पर गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपीयों की पहचान राम चंद्र पुत्र कृष्ण लाल निवासी चौटाला व संगरिया निवासी वेद प्रकाश पुत्र विश्वामित्र के तौर पर हुई है। दोनों इटियॉस कार नंबर एचआर-72सी-2701 पर सवार होकर संगरिया से चौटाला की ओर आ रहे थे।

सदर थाने में केस दर्ज

इस बारे में चौटाला चौकी प्रभारी शैलेंद्र के अनुसार सदर थाना डबवाली में रामचंद्र और वेद प्रकाश के अलावा सप्लायर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रामचंद्र के हाथों मे लिए बैग में 1 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2MmC4oZ
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment